चांदपुर पंचायत के वार्ड 11 में जलजमाव से ग्रामीण परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाला बना, लेकिन निकासी की व्यवस्था नहीं; पेयजल और सोलर लाइट की समस्या भी

अंगप्रदेश लाइव संवाददाता

जगदीशपुर (भागलपुर)-चांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में नाला एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेली टोला से कोयरी टोला तक नाला बनाया गया है, लेकिन नाले के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती

ग्रामीण खुशबू देवी ने बताया कि तगेपुर गांव के वार्ड-11 में अब तक सोलर लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने की समस्या भी उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी एवं बरसात के दौरान पेयजल और जल निकासी की समस्या से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।

वहीं ग्रामीण विकास कुमार ने पंचायत में कराए गए कुछ विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित कार्यों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विकास योजनाओं का लाभ तभी ग्रामीणों को मिलेगा, जब कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जाएं।

पंचायत के उपमुखिया राजकुमार साह ने भी नाले की निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नाला तो बनाया गया है, लेकिन पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की आवश्यकता बताई।

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से नाले की निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने, नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, सोलर लाइट लगाने तथा पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

मौके पर निशा देवी, अर्चना कुमारी, लकी देवी, शीला देवी, उषा देवी, अंजू देवी, ममता देवी, माला देवी, मीरा देवी, गुलशन कुमार, नीतीश कुमार, बबलू मंडल, कपिल मंडल, सौरभ कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें