जगदीशपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंगप्रदेश लाइव संवाददाता

जगदीशपुर(भागलपुर)- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर एवं मध्य विद्यालय जगदीशपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र के नेतृत्व में आन-बान-शान के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मध्य विद्यालय जगदीशपुर से हुआ। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालय के पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया और मुख्य बाजार होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर यात्रा का समापन किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने “मेरा तिरंगा, मेरी शान”, “वंदे मातरम्”, “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा”, “हर घर तिरंगा फहराएंगे, आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे”, “जय हिंद” एवं “भारत माता की जय” जैसे देशभक्ति के नारों का जयघोष किया। इससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, तिरंगे के प्रति सम्मान तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम बच्चों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। तिरंगा यात्रा में बच्चों के साथ अमित कुमार झा, वार्डेन सपना कुमारी, शिक्षिका वीणा कुमारी, वीवी नाहिदा, प्रज्ञा, प्रतिमा मिश्रा, प्रीति कुमारी, फूल कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, नेहा कुमारी, शिक्षक अमित कुमार सिंह, राजीव कुमार, कर्मी राजकिशोर, वृंदा, सुशीला एवं बाबूलाल सहित कई अभिभावक उपस्थित रहें।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें