गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने सीखा पोषण और सुरक्षा का पाठ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंगप्रदेश लाइव संवाददाता

जगदीशपुर/भागलपुर- बिहार के सरकारी विद्यालयों में शनिवार को पाठ्यपुस्तक से अलग गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने का अवसर दिया जाता है। इसी क्रम में मध्य विद्यालय जगदीशपुर में शनिवार को राष्ट्रीय पोषण माह एवं सुरक्षित शनिवार के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने बताया कि शनिवार बच्चों का दिन होता है। बच्चे आपसी सहयोग से करके सीखते हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विशेष रूप से कमजोर बच्चों के लिए लाभकारी होती हैं, क्योंकि वे बिना किसी दबाव के सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बच्चों ने संतुलित आहार से संबंधित गतिविधियां कीं। बच्चों ने स्वयं सामग्री एकत्र कर उसके बारे में जानकारी साझा की। वहीं सुरक्षित शनिवार के तहत सड़क एवं रेल दुर्घटना से बचाव को लेकर मॉकड्रिल कराया गया। बच्चों ने संकेत चिह्न, प्राथमिक उपचार एवं भगदड़ से बचाव की जानकारी एक-दूसरे के साथ साझा की।

गतिविधियों में शिक्षिका वीणा कुमारी, प्रज्ञा, प्रतिमा मिश्रा, शाहिना खातून, भारती कुमारी एवं प्रीति कुमारी ने सहयोग किया। मौके पर वीवी नाहिदा, अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, पुष्पलता कुमारी, नेहा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, राजीव कुमार सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें