बच्चों ने कहा- हम हैं प्रकृति प्रहरी- अंगप्रदेश लाइव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंगप्रदेश लाइव संवाददाता

जगदीशपुर (भागलपुर)- रक्षाबंधन के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगदीशपुर में छात्राओं ने अनूठे अंदाज में पर्व मनाया। छात्राओं ने विद्यालय परिसर में लगे वृक्ष की पूजा-अर्चना कर उसे रक्षा सूत्र बांधा और वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया। छात्राओं ने कहा कि प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा l कार्यक्रम वार्डेन सपना कुमारी एवं शिक्षिका फूल कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। वृक्ष पूजन एवं रक्षा सूत्र बांधने के बाद विद्यालय पहुंचे भाइयों की कलाई पर छात्राओं ने राखी बांधी

विद्यालय के संचालक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि ये बच्चियां वास्तव में प्रकृति की प्रहरी हैं। विद्यालय की स्थापना के बाद से अब तक परिसर में करीब 100 पौधे लगाए गए हैं, जिनकी देखभाल विद्यालय परिवार द्वारा नियमित रूप से की जाती है। पौधों की वजह से विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ने के साथ वातावरण भी स्वच्छ और खुशनुमा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते में रक्षा के संकल्प का पर्व नहीं है, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संदेश देने का भी अवसर है। बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। मौके पर वार्डेन सपना कुमारी, शिक्षिका फूल कुमारी, कर्मी राजकिशोर, वृंदा, रिंकू, सुशीला एवं बाबूलाल सहित विद्यालय की सभी छात्राएं एवं उनके भाई उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें