तुलसीदास जयंती पर बच्चों ने दिखाई साहित्यिक प्रतिभा-अंगप्रदेश लाइव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंगप्रदेश लाइव संवाददाता

जगदीशपुर(भागलपुर)- गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर में कहानी, कविता, दोहा एवं चौपाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में श्रेया, परी, अनुप्रिया, रितु, नीशू, अनन्या, सौम्या एवं मौसम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कहानी, कविता, दोहा एवं चौपाई के माध्यम से अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर में साहित्यिक वातावरण बना दिया। वहीं भारती कुमारी, प्रतिमा मिश्रा एवं मीनाक्षी कुमारी ने भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य और गोस्वामी तुलसीदास की रचनात्मक परंपरा से परिचित होने का अवसर मिला।

इस अवसर पर शिक्षिका वीणा कुमारी, शाहिना खातून, वीवी नाहिदा, प्रज्ञा, प्रीति कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, भारती कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, पुष्पलता कुमारी, नेहा कुमारी तथा शिक्षक अमित कुमार सिंह, राजीव कुमार सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें