अभिभावकों ने खेलों में लिया हिस्सा, हुए सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेलो और सीखो में अभिभावकों ने दिखाया उत्साह

अंगप्रदेश लाइव संवाददाता

जगदीशपुर (भागलपुर)- विभागीय निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में “खेलो और सीखो” थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ खेल गतिविधियों के माध्यम से सीखने को प्रोत्साहित करना था।

इसी क्रम में मध्य विद्यालय जगदीशपुर में अभिभावकों के बीच विभिन्न रोचक खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल के प्रति अपनी रुचि और उत्साह का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सफल प्रीति देवी, हीरा कुमारी, खुशबू देवी, सोनी देवी, अंजनी देवी, प्रेमलता देवी एवं सरिता देवी को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम से पहले चेतना सत्र में प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों में खेल को शामिल करने से बच्चों के लिए सीखने की प्रक्रिया अधिक रोचक और सहज बनती है खेल बच्चों में शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और सहयोग की भावना भी विकसित करता है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें