मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव-अंगप्रदेश लाइव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंगप्रदेश लाइव संवाददाता

जगदीशपुर (भागलपुर)- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा एवं गोपियों के परिधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में नजर आया।

इससे पूर्व चेतना सत्र में प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों का वर्तमान कर्म पूरी निष्ठा एवं कर्तव्यभाव के साथ सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने कार्यों को मोह और स्वार्थ से ऊपर उठकर पूरी निष्ठा से करना चाहिए तथा मन पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मन ही मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र और शत्रु बन सकता है, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी तथा शिक्षिका वीणा कुमारी, प्रतिमा मिश्रा, शाहिना खातून एवं फूल कुमारी ने सहयोग किया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें