अंगप्रदेश लाइव संवाददाता
जगदीशपुर(भागलपुर)- विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर में ‘पढ़ता बिहार, बढ़ता बिहार’ थीम पर शिक्षा के महत्व को लेकर परिचर्चा आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षा से संबंधित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी कराई गई।

परिचर्चा में प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र, शिक्षिका वीणा कुमारी, प्रज्ञा, प्रतिमा मिश्रा एवं भारती कुमारी ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि वर्ष 2026 में साक्षरता दिवस की थीम ‘लोगों, पृथ्वी और समृद्धि के लिए साक्षरता’ रखी गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का बोध कराती है। सही मायने में शिक्षा ही जीवन है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति में समझ, जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करती है। समाज और देश के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति का शिक्षित होना आवश्यक हैं। मौके पर शिक्षिका वीणा कुमारी, प्रज्ञा, प्रतिमा मिश्रा, भारती कुमारी, प्रीति कुमारी, वीवी नाहिदा, नेहा कुमारी, पुष्पलता कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें








