जगदीशपुर में 104 भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि अधिकार पर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंगप्रदेश लाइव संवाददाता

जगदीशपुर(भागलपुर) – बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित बसेरा-2 अभियान के तहत सोमवार को जगदीशपुर अंचल परिसर में भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि अधिकार पर्चा का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 104 भूमिहीन परिवारों को भूमि अधिकार पर्चा प्रदान किया गया।

अंचल प्रशासन के अनुसार, संबंधित राजस्व मौजा में उपलब्ध सरकारी भूमि के अनुसार लाभुकों को एक से दो डिसमिल भूमि का पर्चा दिया गया। पर्चा मिलने के बाद लाभुकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

जगदीशपुर अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि कई भूमिहीन परिवार लंबे समय से भूमि अधिकार पर्चा की मांग कर रहे थे। सरकार के निर्देश के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को उपलब्ध भूमि के आधार पर भूमि अधिकार पर्चा प्रदान किया गया है।

पर्चा प्राप्त करने वाली लाभुक महिलाओं ने बताया कि वे लंबे समय से भूमिहीन थीं। भूमि का अधिकार मिलने से उन्हें अपने परिवार के लिए स्थायी आश्रय की उम्मीद जगी है। लाभुकों ने सरकार और अंचल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अंचल के कर्मचारी, अमीन सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें