ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित हुई बस गड्ढे में गिरी, 25 यात्री घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंगप्रदेश लाइव संवाददाता

भागलपुर(बिहार)- बाईपास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आर्यन रिसॉर्ट के समीप शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। अमरपुर (बांका) से भागलपुर आ रही एक बस ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस सवार करीब 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना हैं। दुर्घटना के बाद कुछ यात्री स्वयं बस से बाहर निकल आए, जबकि अन्य घायलों को बाईपास थाना पुलिस की मदद से इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस का नाम ‘संतोष’ है, जो भागलपुर-बांका के बीच संचालित होती हैं। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की बात बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें