रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर में सावन महोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंगप्रदेश लाइव  संवाददाता

जगदीशपुर (भागलपुर)- रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेतना सत्र के दौरान प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने रक्षाबंधन के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देकर किया।

महोत्सव के दौरान बच्चों के बीच राखी निर्माण एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं। इस दौरान बच्चों ने अभिभावकों एवं शिक्षिकाओं के हाथों पर मेहंदी भी रचाई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बिहार के लोकनृत्य कजरी की प्रस्तुति दी गई, जिसे बच्चों एवं उपस्थित अभिभावकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, कौशल विकास एवं व्यावहारिक सीखने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भी बच्चों को स्थानीय स्तर पर कौशल आधारित अनुभव प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षिका वीणा कुमारी, प्रज्ञा, प्रतिमा मिश्रा एवं भारती कुमारी के नेतृत्व में किया गया। इसमें वीवी नाहिदा, नेहा, पुष्पलता, प्रीति, मीनाक्षी, शिक्षक अमित, निर्भय एवं राजीव ने सहयोग किया। इस अवसर पर प्रीति देवी, खुशबू देवी, सुलोचना देवी सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद रहें।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें