जनसुराज में शामिल हुए बसपा के पूर्व प्रत्याशी रविश चंद्र रवि व डॉ. भवेश सिंह कुशवाहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंगप्रदेश लाइव संवाददाता

भागलपुर(बिहार)- नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा प्रत्याशी रविश चंद्र रवि एवं कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा प्रत्याशी डॉ. भवेश सिंह कुशवाहा ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष के हाथों जनसुराज की सदस्यता ग्रहण  की।जनसुराज की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रविश चंद्र रवि ने इसे “नए रास्ते, दमदार शुरुआत” बताया। उन्होंने कहा कि नए राजनीतिक रास्ते के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।

दोनों पूर्व बसपा प्रत्याशियों के साथ कई राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी जनसुराज की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में जदयू मीडिया सेल के पूर्व महासचिव कुणाल कुमार सिंह, सबौर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुशवाहा, संजय कुशवाहा, मनोरंजन कुमार, कन्हैया यादव, विशुनदेव कुशवाहा, रूपेश यादव एवं चंदन यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें