अमर शहीद जगदेव प्रसाद का बलिदान नहीं भूलेगा मजदूर-किसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंगप्रदेश लाइव संवाददाता

पटना/बिहार- शोषित समाज दल के केंद्रीय कार्यालय, पुरानी जक्कनपुर, पटना में पार्टी के संस्थापक अमर शहीद जगदेव प्रसाद के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान नेताओं ने जगदेव प्रसाद के विचारों और उनके सामाजिक संघर्ष को याद करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की।

दल के महामंत्री अखिलेश कुमार एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष सूरजभान पासवान ने कहा कि जगदेव प्रसाद ने सामाजिक समानता, शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार सहित शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों से प्रेरित होकर आज भी बड़ी संख्या में लोग शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

नेताओं ने सरकार से जाति और धर्म के नाम पर सामाजिक विभाजन पैदा करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में बिहार प्रदेश अंकेक्षक सह मीडिया प्रभारी सौरभ कुमार बंटी, रौशन पासवान, धीरज कुमार, सुगन राम, शिवलम ठाकुर, रमेश चंद्रवंशी, ब्रजभूषण प्रसाद, गोपाल प्रसाद एवं अशोक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें